logo

91.50 करोड़ के संपत्ति की मालकिन हैं कंगना रनौत, 4 महंगे कार हैं; एक्ट्रेस पर दर्ज हैं 8 मुकदमे

kangana.jpg

द फॉलोअप डेस्क
एक्ट्रेस कंगना रनौत 91 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। इसके साथ ही उनके पास 4 महंगे कार,एक वेस्पा स्कूटर है। इसके साथ ही उनके पास  6.7 किलो सोने के गहने हैं। वहीं कंगना पर 8 मुकादमे दर्ज है। इलके अलावा कंगना पर 17 करोड़ का उधार है।  दरअसल, कंगना रनौत लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। 14 मई को उन्होंने मंडी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। नॉमिनेशन के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग को दिए एफिडेविट में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया। ये जानकारी वहीं साझा की गई है।


3 करोड़ रुपए के हीरे के गहने 
कंगना ने बताया है कि उनके पास कुल 91.50 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें 62.90 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है और 28.70 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। कंगना के हलफनामे के मुताबिक उनके पास 6.7 किलो सोने के गहने हैं। जिनकी कीमत 5 करोड़ रुपए के आसपास है। 60 किलो चांदी के बर्तन और गहने हैं, जिनकी मार्केट प्राइस 50 लाख रुपए है। कंगना के पास 3 करोड़ रुपए के हीरे के गहने भी हैं। 
बैंक अकाउंट में 1.35 करोड़ रुपए जमा
कंगना रनौत के पास चार गाड़ियां हैं। पहली कार BMW, जिसकी कीमत है 98 लाख रुपए। दूसरी गाड़ी है मर्सिडीज बेंज, जो कि 58 लाख रुपए की आती है। और तीसरी कार है, मर्सिडीज मेबाक, जिसकी प्राइस है 3.91 करोड़ रुपए। इन कारों के अलावा कंगना के पास एक वेस्पा स्कूटर भी है, जिसकी कीमत है 53 हज़ार रुपए। एफिडेविट के मुताबिक कंगना रनौत के पास 2 लाख रुपए कैश हैं। उनके बैंक अकाउंट में 1.35 करोड़ रुपए जमा हैं। इसके अलावा उन पर 17 करोड़ रुपए का उधार भी है। 


4 कॉमर्शियल यूनिट चंडीगढ़ में
देशभर में कंगना के पास कई प्रॉपर्टीज़ हैं। इसमें चंडीगढ़ में 4 कॉमर्शियल यूनिट, मुंबई में एक कॉमर्शियल प्रॉपर्टी और मनाली में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग शामिल हैं। इसके अलावा कंगना मुंबई में तीन फ्लैट की मालकिन हैं, जिनकी कीमत है 16 करोड़ रुपए। मनाली में भी उनका एक बंगला है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए है। कंगना ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2022-2023 में उन्होंने 4 करोड़ रुपए कमाए। जबकि उससे पिछले साल उनकी सालाना इनकम 12.30 करोड़ रुपए रही थी। इन सबके अलावा कंगना के नाम पर 50 LIC पॉलिसीज़ भी हैं। कंगना रनौत के एफिडेविट के मुताबिक उनके ऊपर 8 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

Tags - Kangana RanautMandi loksabha seatloksabha election 2024